हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में उलटफेर,परफॉर्मेंस के आधार पर बदले जा सकते हैं मंत्रियों के विभाग!
गणादेश,रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक नहीं है। गठबंधन सरकार के घटक दल के मंत्रियों के परफॉमेंस से सीएम हेमंत सोरेन खुश नहीं हैं। मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा करने की तैयारी चल रही है और यह समीक्षा सीएम हेमंत सोरेन खुद करेंगे।
दरअसल, इस बार के विधानसभा चुनाव परिणाम में झामुमो को जनता ने बंपर सीट दिया। कुछ और सीटें मिलती तो झामुमो की प्रदेश में अकेली की सरकार होती। चुकी, विधानसभा चुनाव गठबंधन के तहत लड़ा गया था। इसलिए हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में घटक दल को जगह दिया गया। विधानसभा चुनाव के समय में झामुमो को यह अंदाजा भी नहीं था कि जनता उनको खुले दिल से आशीर्वाद देगी और इसमें गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन का बहुत बड़ा रोल रहा। खासकर मुख्यमंत्री मांईयां सम्मान योजना तो मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ। इसी के कारण गठबंधन में शामिल कांग्रेस,राजद और माले को लाभ मिला। वे लोग भी इस बहती गंगा में पार कर गए और झामुमो के नेतृत्व में सरकार बन गई।
अब बात करते है मंत्रियों के परफॉमेंस की तो हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनने से छह महीने हो गए । इस बीच सीएम हेमंत सोरेन सभी मंत्रियों के विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिस मंत्री का परफॉर्मेंस बेहतर नहीं होगा उनके या तो विभाग बदले जाएंगे या दूसरे को जगह दी जाएगी।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो सीएम हेमंत सोरेन को कांग्रेस के द्वारा प्रेशर दिया जा रहा है। जिसे सीएम हेमंत सोरेन कोई परवाह नहीं कर रहे हैं।
वे अपने हिसाब से सरकार को चला रहे हैं और इसमें किसी की दखलंदाजी नहीं चाहते हैं।
इसका एक उदाहरण रांची की सड़कों पर झामुमो का वह पोस्टर जिसमें लिखा है प्रदेश में झामुमो की सरकार, यह अपने आप में बहुत कुछ बया कर रहा है……

