झारखण्ड मैथिली मंच ने दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

रांची : हरमु स्थित झारखण्ड मैथिली मंच के विद्यापति दलान परिसर में विगत कुछ दिनों में दिवंगत विभूतियों की याद में  मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मंच के सदस्य स्वर्गीय डाक्टर गुणेश्वर झा राँची विश्वविद्यालय के जाने माने प्रख्यात  प्रोफेसर मूल निवासी बरहा बेनीपट्टी मधुबनी ,स्वर्गीय अनिल कुमार झा, सी सी एल राँची मूल निवासी धकजरी बेनीपट्टी मधुबनी, एवं  मैथिली के प्रख्यात साहित्यकार स्वर्गीया नीरजा रेणु मूल निवासी बिट्ठो सरिसब पाही मधुबनी के प्रति सभी सदस्यों ने बारी -बारी से उनके ब्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके अलावे आज मिथिला के गौरव विभूति महान साहित्यकार स्वर्गीय पं. श्रीकान्त ठाकुर विद्यालंकार मूल निवासी कोइलख मधुबनी का आज ही के दिन पुण्यतिथि के अवसर सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पं. श्री कान्त ठाकुर महान स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार,बहुभाषाविद एवं महान साहित्यकार के रूप में समाज एवं राष्ट्र में जाने जाते थे।

बैठक में संरक्षक अरूण कुमार झा ,महासचिव जयन्त कुमार झा ,कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र,प्रकाश चन्द्र झा,  ब्रज कुमार झा,  कैलाश झा, कौशल किशोर झा, भारतेन्दु कुमार झा, नरेश झा,  संतोष कुमार झा, बाबू लाल झा, नर्मदेश्वर झा सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *