झारखंड मैथिली मंच ने पत्रकारों को किया सम्मानित
रांची: झारखंड मैथिली मंच ने विद्यापति स्मृति पर्व रजत जयंती समारोह में समदिया मिथिला को सम्मानित किया है। यह सम्मान मंगलवार को मंच के महासचिव जयंत झा,कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा और संरक्षक अरुण कुमार झा ने समदिया मिथिला के पत्रकार प्रेम किशोर चौधरी को पाग,दोपटा और प्रमाण पत्र, सिल्ड देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह हरमू स्थित विद्यापति दलान में आयोजित किया गया। इसके साथ ही एक और पत्रिका लहरी मीडिया के किशोर झा को भी सम्मानित किया गया। उनको मिथिला पाग, दोपटा, सिल्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर समदिया मिथिला के प्रेम किशोर चौधरी ने मंच के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कहा कि झारखंड में समदिया मिथिला अखबार के पाठकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हमारा उद्देश्य झारखंड में रहने वाले सभी मैथिल परिवार के हाथ में समदिया मिथिला अखबार हो और यह जरूर होगा। वहीं लहिरी मीडिया के किशोर झा ने भी मंच के कार्यों की सराहना की। वहीं ब्रजकिशोर झा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में दो और पत्रकार परितोष झा और रघुनाथ झा को भी समानित किया गया है।
इस अवसर पर महासचिव जयंत झा,संरक्षक अरुण कुमार झा, कोषाध्यक्ष संतोष मिश्र,अरुण झा,संतोष कुमार मिश्र,रणधीर झा, ब्रज कुमार झा, बदरी नाथ झा,नरेश झा, ब्रज किशोर झा,नवीन कुमार झा,कुशल किशोर झा,प्रेमचंद्र झा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

