गोड्डा में किसान मेला का कृषि मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया उद्घाटन

गोड्डा : जिले के मेहरमा प्रखंड अंन्तर्गत राम सुंदर राम उच्च विद्यालय बलबड्डा के परिसर मैदान में रविवार को प्रमण्डल स्तरीय किसान मेला सह- कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका सिंह पाण्डेय ने मेला का उद्घाटन किया।

मौके पर कृषिकों का उत्साहवर्धन करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि ओर किसानों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चल रही है। राज्य के अन्नदाता खुश रहेंगे तो यहां की जनता खुश रहेगी।

वहीं मेला में संथाल परगना प्रमंडल के सभी जिले सहित गोड्डा जिला के विभिन्न प्रखंडों से हजारों की संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। मेला मे  कृषि, पशुपालन , गव्य विकास, मत्स्य, उद्यान, केवीके आदि विभागों के साथ-साथ FPO द्वारा भी  स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गई। प्रदर्शनी प्रतियोगिता के माध्यम से फसल, सब्जी, फल एवं फूल श्रेणी के कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से दर्जनों कृषको को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में करोड़ों की संख्या परिसंपत्ति एवं पुरस्कार का वितरण किया गया।

जिसमें 50 लोगों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड,30 कृषकों के बीच विभिन्न कृषि यंत्रों का वितरण,झारखंड सरकार की नवीन एवं महत्वाकांक्षी योजना FPO को सहायता अनुदान अंतर्गत चार FPOs को 23 लाख रुपया का सहायता अनुदान दिया गया। इसके अलावा कृषि अवसंरचना कोष के तहत् तीन लाभुको के बीच 55 लाख का ऋण वितरण। मेला में 120 कृषकों के बीच उत्कृट कृषि उत्पाद हेतु सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *