14अप्रैल को इंडी गठबंधन की रांची में होगी रैली,हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का होगा विरोध

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ और लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने को लेकर 14 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली होगी। इस रैली में इंडिया गठबंधन के तमाम घटक दल शामिल होंगे। इंडिया गठबंधन के नेताओं को इस रैली शामिल होने न्यौता भेजा गया है।
शुक्रवार को झामुमो विधायक दल की बैठक में रैली को लेकर चर्चा होगी। साथ ही लोकसभा चुनाव की रणनीति बनेगी। इस महरौली का मेजबानी झामुमो करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *