लोकहित अधिकार पार्टी द्वारा बोल बम कांवरियों की जत्था को किया गया रवाना: हरिनाथ साहू

रांची : लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला इकाई के तत्वावधान में नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष  प्रेमचंद साहू जी के नेतृत्व में इटकी प्रखंड के कुर्गी गांव से बाबा धाम देवघर जाने वाले बोल बम कांवरियों की एक टीम को रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू जी ने कांवरियों को सामाजिक न्याय का संकल्प दिलाते हुए अंग वस्त्र पहनाकर शुभकामनाओं के साथ उन्हें देवघर बाबा धाम यात्रा पर रवाना किया।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यवाहक रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता , युवा समाजसेवी, दुर्गेश साहू, तथा सुदर्शन प्रजापति उपस्थित थे। इनके अलावा क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कांवरियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक भावना को प्रोत्साहित करना एवं सामाजिक न्याय हेतु असंख्य शोषित, वंचित, उपेक्षित वर्गों को राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित के लिए युवा वर्ग को राजनीतिक तौर पर जागरूक और सामाजिक एकता को मजबूत करना था। लोकहित अधिकार पार्टी के नेताओं ने यह भी संदेश दिया कि पार्टी समाज के हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में सदैव सहयोग करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *