बड़ी जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को तन मन से लगना होगा:कर्मवीर सिंह

रांची: जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव के निमित्त कोर कमेटी और प्रबंध समिति का संयुक्त बैठक हुई। यह बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बने इसलिए 400 पार का लक्ष्य लेकर कार्य करना है। कार्यकर्ताओं के लिए इससे बड़ा अभी कोई कार्य नहीं है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कार्य वृत लिया साथ ही कार्यकर्ताओं को तन मन से खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा को जीत दिलाने के लिए कहा।
अपने संबोधन में लोकसभा व विधानसभा प्रभारी डॉक्टर रविंद्र राय ने कहा कि भाजपा को लोकसभा में 370 सीट मिले इसकी चिंता आप सभी कार्यकर्ताओं को करनी है अबकी बार 400 पार।
मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन खूंटी विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश कश्यप ने किया।
बैठक में तोरपा विधानसभा प्रभारी अरूण चन्द्र गुप्ता, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो, जिला महामंत्री बिनोद नाग, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, कैलाश राम, बिष्णु सोनी, मंत्री मंजु देवी, कोषाध्यक्ष लव चौधरी, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, मंडल अध्यक्ष क्रमशः मदन मोहन गोप, सुरेश जयसवाल, बालकिशुन महतो, राम बिहारी लाल, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य प्रियांक भगत, मिडिया सह प्रभारी जनार्दन मिश्रा,जिला मोर्चा अध्यक्ष क्रमशः राजेश महतो, योगेन्द्र नायक, रंदाय नाग व बिनोद सोनी, खूंटी प्रखण्ड प्रमुख छोटराय मुंडा,लेपो मुंडा, ज्योतिष भगत,घुरन महतो, सुकेन्दर महतो, राजेंद्र नायक किशनचंद्र कश्यप आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *