रोजगार मेला, बाल विवाह मुक्त,स्वच्छता रैली,पशु चिकित्सा शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
खूंटी । झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिले में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याण, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, खूंटी में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक राम सूर्या मुण्डा शामिल होकर चयनित युवक युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त झारखंड, बेटी का सम्मान–भविष्य का निर्माण कार्यक्रम आयोजित कर बाल विवाह के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं, जेएसएलपीएस द्वारा स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, जिसमें समूह की दीदियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।पशुपालन विभाग द्वारा विशेष पशु चिकित्सा शिविर एवं एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। कल्याण विभाग द्वारा नगर भवन, खूंटी में पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कलाकारों एवं समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

