रांची एसडीओ कार्यालय के कर्मचारी महेंद्र कुमार दास के साथ मारपीट
रांची : राजधानी के समाहरणालय परिसर में मंगलवार को कानून और व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई। समाहरणालय के बी-ब्लॉक स्थित कमरा संख्या-211 में एसडीओ कार्यालय के कर्मचारी महेंद्र कुमार दास के साथ कथित तौर पर कुछ वकीलों द्वारा कार्यालय में घुसकर मारपीट की गई।घटना के बाद पूरे समाहरणालय में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया है।



