रिम्स जमीन घोटाला में बेरमो एसडीओ मनोज कुमार गिरफ्तार

बोकारो – रिम्स की जमीन की अवैध खरीद बिक्री के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए सी बी) ने रांची के बड़गाईं अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है।वे वर्तमान में बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के पद पर पदस्थापित थे।जांच में उनके खिलाफ पद का दुरुपयोग कर निजी आर्थिक लाभ लेने ओर आपराधिक षड्यंत्रों में शामिल होने के पुख्ता साक्ष्य मिले है ।इसके बाद बीएनएस ओर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया।इससे पहले एसीबी ने तत्कालीन एलआरडीसी सह आईएएस अधिकारी मनोज कुमार रंजन समेत छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।इस मामले में बिल्डर शुभम साबू फर्जी रैयत ओर जमीन दलालो समेत पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।मनोज की गिरफ्तारी के साथ गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 12 हो गई है। एसीबी ने गिरफ्तार अधिकारियों की सूची राज्य सरकार को भेज दी है।इसके आधार पर इनके निलंबन की प्रक्रिया शुरू होगी।दूसरी ओर एसीबी सभी गिरफ्तार अधिकारियों को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक अभी भी कई अधिकारी ,अमीन ,निबंधन कार्यालय के लिपिक भी एसीबी के रडार पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *