बोकारो स्टील प्लांट के 3 सीजीएम का तबादलानिर्मल महाराज

बोकारो -स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने बोकारो स्टील प्लांट के 3 सीजीएम को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बोकारो टाउनशिप में अब नए सीजीएम को लाया गया है। वर्तमान सीजीएम को सीजीएम इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ बोकारो स्टील प्लांट के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों और पदनामों में फेरबदल कर दिया गया है।बीएसएल बोकारो में नगर प्रशासन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक पद पर कार्यरत कुंदन कुमार को अब इसी विभाग में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सीजीएम इंचार्ज) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में, एचआरसीएफ के मुख्य महाप्रबंधक राकेश कुमार राय को स्थानांतरित कर नगर प्रशासन विभाग का मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी प्रदीप कुमार वर्मा को अब एचएसएम के साथ-साथ एचआरसीएफ विभाग का भी मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *