इंडि गठबंधन के पास ना कोई मोदी का विकल्प है और ना ही राष्ट्र के लिए संकल्प:सुदेश महतो

रांची/जमशेदपुर। इंडिया गठबंधन के पास ना कोई मोदी का विकल्प है और ना ही राष्ट्र के लिए संकल्प। सत्तारुढ़ जेएमएम और कांग्रेस का एक ही ध्येय है तुष्टीकरण की राजनीति करना। जेएमएम का तो सारा समय और ध्यान प्रदेश में अपने परिवार को स्थापित करने और लिए झारखंड को ही विस्थापित बनाने में लगा हुआ है।

उक्त बातें आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने डिमना लेक एरिया, जमशेदपुर में आयोजित जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही। इस सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमिटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर जमशेदपुर क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और कई समाजसेवियों ने आजसू का दामन थामा।

मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि 5 लाख नौकरी का वादा करने वाली सरकार 10 हजार नौकरियों का भी आंकड़ा नहीं पार कर पाई है। स्थानीय, विस्थापित और नियोजन नीति का वादा कर सत्ता में बैठने वाले लोगों ने अपने वादों को भुला दिया। राज्य की जनता को साढ़े चार साल न कोई नीति मिली न ही नियोजन मिला। राज्य के मूलवासियों और आदिवासियों की भलाई के लिए एक भी निर्णय इन्होंने नहीं लिया। अबुआ आवास को इन्होंने बबुआ आवास बना दिया है। किस जरूरतमंद को आवास मिले यह फैसला ग्राम सभा को करना चाहिए था लेकिन इनकी गलत नीतियों के चलते यह फैसला दफ्तर में बैठे बाबू ले रहे हैं। जो पैसा दे सकते हैं उन्हें आवास दिया जा रहा है।

राज्य हित की बात करने वाले लोगों की सत्ता में आने के बाद प्राथमिकता ही बदल गई। नीति और नियोजन नहीं यहाँ की खान संपदा का दोहन करना और जनता को छलना इनकी प्राथमिकता बन गई है।

आजसू के इस सम्मेलन में जमशेदपुर लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार विधुत वरण महतो भी उपस्थित रहे। सम्मेलन में आए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से सुदेश महतो ने एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिए गए जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाने और जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताने को कहा।

मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस ने कहा कि सुदेश महतो राज्य के उम्मीद हैं। 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जमशेदपुर समेत राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे। राज्य के क्षेत्रीय मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर पहुँचाने की हमारी तैयारी है। एनडीए का एक एक कार्यकर्ता ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष स्वप्न सिंहदेव, महासचिव हरेलाल महतो, अजुर्न बैठा, रविशंकर मौर्य, सागेन हांसदा, सचिव सत्यनारायण महतो, नन्दू पटेल, पूवी सिंहभूम जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, सरायकेला जिलाध्यक्ष सचिन महतो, अमित महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

इन्होंने ली सदस्यतार-
नेपाल चन्द्र पंडा, हरेन्द्र गौड़, फरफर गौड़, चन्द्र शेखर गौड़, रामनाथ गौड़, लडमन गौड़, सीता राम गौड़, दीपक महतो, अश्वनी महतो,मृत्युंजय पटेल, भावेश शंकर महाकुड, वकील महतो, फनी महतो, लालटू महतो, रोहित महतो, राहुल महतो, देव महतो, राजेश कुमार वर्णवाल , कालिपदो गिरी, प्रदीप कर्यावत, दिलीप दास, राहुल गौड़, नीरज,पिंकी देवी, रीना भारती, रीना देवी , रीता देवी , सुषमा देवी, लखी देवी , निशा देवी , सुप्रिया , धमेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रमोद कुमार पाठक, रिंकी कुमारी,गणेश गोराई, मेंजो सामंड, राज लक्ष्मी , संतोष सिंह , सतीश साह , शिव जी साह , छेदी साम, प्रमोद कुमार , अशोक कुमार, भुनेश्वर पंडित, सुमित सिंह , गीता मार्डी, बुध्मानी सोमय , माईनी, टुडू, प्रकाश समाद , मिथलेश कुमार, संजय ठाकुर, सुकुरमनी गोराई , सुनीता पाण्डेय, जादो सामद, अनिषा बंकिरा, बिशाखा लोहार, सुनीता ,दुर्गा लोहार, बबलू मिर्श्रा, जन्दो सामद, बुधमानी सोय, गीता मांडी, आहाय कोश, प्रिंस राम, सोनू कुमार , अनिमेष,नामित कोरा, दीपक वर्मा, श्रवन सिन्हा, सूरज कुमार, मुन्ना साव, अंकित साव, विकाश केंट, रौनक कुमार, आकाश तिवारी, अमित कुमार, अरविन्द सिंह, किशोर, रिकी, सोनू शर्मा, राहुल लोहार, कलश कुमार, दिब्या प्रकाश, मधुसुदन गोप, पिंटू कुमार, मनीष कुमार , विशाल करुवा, नितेश महतो, अनुराग दुबे, सौतम सिंह, प्रकाश पाण्डेय , सौरव यादव, अभिषेक तिवारी, सूरज सिंह, अशोक बहरा, ज्योतना सरकार, चांदनी देवी, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, बल्मुनी देवी, ज्योति, संजना, फूलकुमारी, रजनी कुमारी , प्रीति कुमारी समेत अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *