मतदान के बाद चौक-चौराहे हो रहे हार-जीत का आकलन
दरभंगा।मौसम परिवर्तन के साथ ठंडक, गर्मी के वातावरण में विधान सभा चुनाव को लेकर मतदान के बाद राजनितिक हल चल तेज हो गई है। छह नवंबर के बाद अब फिर से चौक-चौराहें गुलजार होने लगे हैं। लोक तंत्र के महापर्व मतदान के छह नवंबर को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अब दो दिन बाद चारो तरफ स्थिति सामान्य होने के साथ सभी दुकानें खुली रहीं।अब चौक-चौराहों पर मतदान और आगामी 14 नवंबर को होने वाली मतगणना को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है। चाय की चुस्की व पान की गिलोरी के साथ बनौली अमर टी स्टाॅल पर बैठे राम चन्द्र महतो,आशीष कुमार राय,चन्देशवर महतो अपने-अपने हिसाब से मतों का समीकरण बैठा कर हार-जीत का आकलन कर रहे हैं।
मतदान के बाद परिणाम से पहले ही हर व्यक्ति हार-जीत की भविष्यवाणी करने में लगा है। कन्हैया साह,अमर कामती,सुशील भगत लोगों ने ज्यादातर कयास जातियों के आंकड़े सामने रखकर लगाए जा रहे हैं। एक ही जगह बैठकर पूरे जिले के आठों विधानसभा में चल रहे हार-जीत के समीकरण का अनुभव लगाए जा रहे थे। राजू राय,शिवशंकर कुमार,प्रदीप राउदी,कैलाश महतो,शब्बीर अंसारी, अरूण भगत कह रहे थे कि यहां अबकी राष्ट्रवाद भारी रहा तो कोई क्षेत्रवाद। कोई जातिवाद का हवाला व विकास के दम पर जीत के दावे आपस में कर रहे थे। हालांकि जीत किसकी होगी, यह तो फिलहाल 14 नवंबर को परिणाम आने के बाद तय होगा। लेकिन चौक-चौराहों पर चल रही चुनावी अटकलों को लोग हवा जरुर दे रहे हैं। समीकरण ऐसा फिट कर रहे हैं कि एक पल में प्रत्याशियों की हार-जीत का आकलन हो रही है।



