मां जानकी जन्म महोत्सव में 9 विशिष्ट मिथिला पुत्री और 1 विशिष्ट मिथिला पुत्र को किया गया सम्मानित

रांची:पुलिस क्लब के प्रांगण में बीते रविवार की देर शाम मां जानकी जन्म महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यापति स्मारक समिति द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखानंद झा ने किया। सर्वप्रथम माल्यार्पण कर विद्यापति की आरती जय जय भैरवी असुर भयावनी गीत गाकर विद्यापति की पूजा अर्चना की गयी। मुख्य अतिथि विधायक नवीन जायसवाल,
आईएफएस मनीष अरविंद और विद्यापति स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मां जानकी नारी सशक्तीकरण की मिसाल है। जगत जननी सीता का चरित्र महिलाओं के लिए अनुकरणीय है। विद्यापति स्मारक समिति बधाई के पात्र है जो मां जानकी व मिथिला के परंपरा को सहेज कर रखा है।
मैथिली साहित्यकार सियाराम झा सरस को वैदेही पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। 9 विशिष्ट मिथिला पुत्री और 1 विशिष्ट मिथिला पुत्र को भी समिति ने सम्मानित किया गया। जिसमे संगीता झा (निदेशक, आइपेक, बोकारो),रश्मि चौधरी (उद्यमी/व्यवसाय, जमशेदपुर), स्वाति झा (सीए, धनबाद),डा. नीना झा (चिकित्सक, रांची),डा. स्वेता झा (चिकित्सक, रांची),डा. आकांक्षा चौधरी (डेंटल सर्जन, रांची),डा. चेतना झा (जर्नलिस्ट, रांची), कुमुद झा (समाजसेवी, रांची), रेखा झा (संगीत विषारद, हजारीबाग) औरस्वेताभ परमार ( मेधावी छात्र, रांची) हैं।
कार्यक्रम में बिहार से आए प्रसिद्ध मैथिल कलाकारों ने ऐसा सुर बांधा कि सभी श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। इस मौके पर अध्यक्ष लेखानंद झा, उदित नारायण ठाकुर, श्रेष्ठ नारायण झा, रामनरेश सिंह, बी के झा, रंजीत लाल दास, संजीव मिश्रा, दिलीप झा आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *