राजधानी में जलेगा 70 फीट का वाटर प्रूफ रावण, सीएम तीर मार कर जलाएंगे रावण का पुतला

गणादेश ब्यूरो
रांचीः राजधानी रांची के मोरहाबादी में इसबार 70 फीट का वाटर प्रूफ रावण है,जिसका दहन होगा। पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से रांची के मोरहाबादी में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बारिश को ध्यान रखते फुल प्रुफ तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे। वे ही रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले को तीर मार कर जलायेंगे। हर साल की तरह इस साल भी आतिशबाजी का कार्यक्रम रखा गया है। इस बार रावण दहन के कार्यक्रम में सिल्ली का पाइका, जमशेदपुर का छऊ नृत्य, आतिशबाजी, होगी।
इस साल रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई बढ़ायी गयी है। रावण 70, कुंभकरण 65 और मेघनाथ की ऊंचाई 60 फीट होगी। इसके साथ ही इस बार लंका भी बनायी जाएगी। जो 30- 30 फीट की है। बताते चलें कि रांची के मोरहाबादी मैदान में पहली बार 1952 में रावण दहन हुआ था। 1952 में फिरोजपुर पंजाब के स्व.अमीर चंद फतीजा ने 10 फीट का पुतला बनाकर इसकी शुरूआत की थी। इसके बाद से हर साल इसी तरह वृहद आयोजन के जरिये यह आयोजन किया जा रहा है।कोरोना संक्रमण के दौरान इस पर रोक लगी थाी लेकिन एक बार फिर उत्साह के साथ इसकी शुरुआत हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *