झारखंड की राजनीति के हजार रंग, अब कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह की तस्वीर असम के सीएम हिमंता बिस्वा के साथ हो रही वायरल

रांचीः झारखंड की राजनीति के भी हजार रंग है। कब कौन रंग सामने आ जाए, पहचानना भी मुश्किल हो जाता है।  कांग्रेस के बेरमो विधायक ने दो दिन पहले अपने पार्टी के तीन विधायक डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तीनों विधायक फिलहाल पश्चिम बंगाल पुलिस के रिमांड पर है। उनके खिलाफ आरोप भी लगाया कि असम के मुख्य मंत्री हिमंता बिस्वा  विधायकों को मंत्री पद और दस-दस करोड़ रुपए के पेशकश कर रहे हैं और उन्हें झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस की सरकार गिराने का काम दे रहे हैं.  जयमंगल सिंह ने 31 जुलाई को यह एफआइआर अरगोड़ा थाने में दर्ज कराया था। लेकिन अब जयमंगल सिंह की तस्वीर असम के सीएम हिमंता बिस्वा के साथ तेजी से वायरल हो रही है।  जिसमें जयमंगल सिंह हिमंता बिस्वा के साथ गर्मजोशी से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर असम के जल संससाधन मंत्री पीजूश हजारिका ने पोस्ट किया है। तस्वीर में उनके साथ यूपी के विधायक सुशील सिंह नजर आ रहे हैं.। इससे पहले भी बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने 24 जुलाई 2021 में कोतवाली थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में तीन युवकों अमित सिंह, अभिषेक दूबे व निवारण प्रसाद महतो को पुलिस ने जेल भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *