75 वर्षीय महिला की जांघ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया- सिविल सर्जन
बोकारो – सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में डॉ सौरभ कुमार एवं डॉ सुनील कुमार की टीम ने सदर अस्पताल में 75 वर्षीय महिला पूर्णिया देवी के जांघ की हडडी का सफल आप्रेशन किया गया। इस संबंध में सिविल सर्जन ने बताया कि पूर्णिया देवी को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप होने के बावजूद भी हमारे सदर अस्पताल के डाक्टर की टीम ने हडडी की सफल आप्रेशन किया जोकि बोकारो डाक्टर के टीम के लिये सराहनीय कार्य है।
वहीं, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह ने बताया कि बोकारो सदर अस्पताल में आप्रेशन लगातार जारी रहेगा। बोकारो आम जनमानस के लिये सदर अस्पताल सेवा के लिये तत्पर है इसका लाभ बोकारो वासी अवश्य उठायें। सर्जरी के दौरान डॉ एनपी सिंह, डॉ सुनील कुमार, डॉ सौरभ सांख्यान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रविशंकर, अस्पताल प्रबंधक पवन श्रीवास्तव एवं ओटी टकनीशियन शमीम, व अन्य स्टाफ उपस्थित थे।



