फाइटर रितिक को खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने सम्मानित किया

रांची/नामकुम:- थाईलैंड में झारखंड के फाइटर रितिक पनरेया की जीत पर खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने शोल एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। टाटीसिल्वे बड़ाम निवासी रीतिक पनरेया ने ईरान कंबोडिया और थाईलैंड के फाइटर को नॉकआउट कर भारत और झारखंड का नाम रोशन किया घर लौटने पर रीतिक जी और उनकी माँ राधिका परनेया को घर बुलाकर बधाई दी। विधायक राजेश  कच्छप जी ने कहा मेरी तरफ से रीतिक जी को हर संभव मदद रहेगा। भविष्य में रितिक देश के लिए UFC में खेले और पूरे विश्व में झारखंड का नाम रोशन करें  विधायक राजेश कच्छाप से मिलकर माता राधिका पाड़्या काफी खुश है। मौके पर खिजरी विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष खुदीया कच्छप, रामदेव सिंह, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *