बस एवं ट्रेलर की टक्कर में 7 घायल

हजारीबागः बरही थाना अंतर्गत करसो के समीप शुक्रवार की रात बस एवं ट्रेलर की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। घायलों में शत्रुघ्न कुमार पिता चरकामाही रांची, मनोरमा कुमारी पिता सोहन निषाद गोरखपुर, प्रमेश्वर महतो पिता स्व. बसंत महतो केदली, सहोदरा कुमार पिता बिरसा लोहार खड़दोरी, चंदन कुमार सुमन विजय कुमार दांगी पथलगड्डा एवं उमेश यादव पिता बलतंश यादव कैमूर बिहार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बस रांची से बनारस की ओर जा रही थी। करसो के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर ने बस को अपने चपेट में ले लिया। बस ड्राइवर की समझदारी से दुर्घटना भीषण होने से बच गई। सभी घायलों को बरही अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *