अवैध प्रतिबंधित रासायनिक पदार्थ के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

बोकारो: बोकारो जिला के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गवई ब्रिज के समीप एंटी क्राइम वाहन जांच के दौरान प्रशासन ने एक काले रंग की मारुति सुजुकी अर्टिगा कार से 375 मिलीलीटर की चार बोतलों में अवैध प्रतिबंधित रासायनिक पदार्थ बरामद कर संलिप्त पांच अपराधियों में रानी पोखर निवासी संजय कुमार उर्फ संजय डोम ,सेक्टर 8 सी निवासी संजय सिंह, सेक्टर 8 सी निवासी मनोज कुमार तूरी ,सेक्टर 6 निवासी वीर सिंह, सेक्टर 8 सी निवासी राजकुमार महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । सहायक पुलिस अधीक्षक वेदांत शंकर ने बताया कि यह रासायनिक पदार्थ कहां से लाए और कहां लेकर जा रहे थे ,पूछताछ में साफ नहीं हो सका है यह जांच का विषय है जांच के बाद ही सच्चाई पता चलेगा। साथ ही इन्होंने कहा कि संभवत यह लोग जयंत सिंह हत्याकांड के अभियुक्त विनोद खोपड़ी का आदमी की संभावना व्यक्त की है बिनोद खोपड़ी अभी जेल में बंद है। इन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *