बेरमो पुलिस की बड़ी कामयाबी ,48 घंटे के अंदर महिला और बच्चियों को  सकुशल किया बरामद

बेरमो – बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  वशिष्ठ नारायण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बोकारो जिला अंतर्गत  नावाडीह थाना की पुलिस ने 48 घंटे में लापता एक महिला व दो नाबालिग बच्चियों को बरामद करने में सफलता पायी है।महिला के कथित बयान के आधार पर एसडीपीओ ने बताया कि घरेलू आर्थिक तंगी के कारण बिना बताए घर छोड़कर रांची काम के तलाश में गई । तीनों को व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में  उपस्थित  कर परिजनों को सौंप दिया गया है।एसडीपीओ ने बताया कि बीते 12 अप्रैल को नावाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम खरपिटो निवासी हुल्लास प्रजापति ने थाना में लिखित आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि उनके घर की एक महिला और दो नाबालिग बच्ची  बीते 11 अप्रैल से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया और तीनों का मोबाइल भी बंद आ रहा था।इस संबंध में नावाडीह थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर सूचना संकलन, टेक्निकल इनपुट और बैंक निकासी के आधार पर जांच की गई। पता चला कि घरेलू आर्थिक तंगी और पैसे की जरूरत के कारण तीनों बिना बताए रांची चले गए थे। वहां वे किराये के मकान में रहकर काम की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक अकाउंट से 1600 रुपए की निकासी भी की थी। इसके बाद नावाडीह पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला एवं दोनों नाबालिग बच्चियों को रांची से सकुशल बरामद कर लिया।  छापामारी दल में थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी सहित अनुसंधानकर्ता नावाडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन, सहायक अवर निरीक्षक उदय कुमार महतो, महिला आरक्षी नीतू कुमारी व् नावाडीह थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *