44के हुए महेंद्र सिंह धोनी,केक काटा और अपने मित्रों को खिलाया

रांची: रांची के राजकुमार और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को रांची स्थित सिमलिया आवास पर बर्थ डे मनाया। धोनी 44 साल के हो गए। उन्होंने केक काटा और अपने मित्रों को खिलाया। साथ ही चाकलेट गिफ्ट में दिया। धोनी ने अपने पिता पान सिंह और माता से आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद से ही उनके करीबियों और शुभचिंतकों की ओर से उन्हें फोन पर बधाई संदेश देने का सिलसिला शुरू हो गया है.वैसे धोनी अपने जन्मदिन को बहुत ही सादगी के साथ मनाना पसंद करते हैं।हर साल उनकी केक काटते हुए परिवार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जाती है। उसके बाद वे जेएससीए स्टेडियम पहुंचे। वहां पर जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शहदेव सहित कई शुभचिंतक वहां पहुंचे और बधाई दिन
वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है. हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट किया “झारखंड के लाल कप्तान कूल माही को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।
महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर रांची में क्रिकेट प्रेमियों ने भी केक काटा और एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान बच्चों ने सड़कों पर धोनी के पोस्टर लहराए। बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी तो धोनी के घर के बाहर केक काट कर एक दूसरे को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *