डुमरी की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है: बाबूलाल मरांडी

डुमरी: डुमरी उपचुनाव में एन डी ए का प्रचार अभियान जोर शोर से चल रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा को बीच में रोककर डुमरी उपचुनाव के प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है।
सभी छः मंडलों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद अब गांव गांव संपर्क अभियान पर पार्टी ने जोर लगाया है।
आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ससारखों मंडल के दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों से एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
श्री मरांडी ने शुक्रवार को संपर्क अभियान की शुरुआत खरको मोड़ पर स्थापित झारखंड के अमर शहीद सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

श्री मरांडी ने कहा कि जिस प्रकार से जनता का आक्रोश हेमंत सरकार के खिलाफ झलक रहा उससे स्पष्ट हो गया है कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हेमंत सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है।
उन्होंने कहा कि जनता आखिर झामुमो प्रत्याशी को क्यों वोट करे ।
कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार पैसे और परिवार केलिए सत्ता में बने रहना चाहती है। उसे राज्य के गरीब जनता, बेरोजगारों,किसानों,बहन बेटियों ,आदिवासी दलित पिछड़े किसी की चिंता नहीं है।
उन्होंने कहा अटल बिहारी बाजपेई ने झारखंड के आदिवासी,मूलवासी की भावनाओं का सम्मान करते हुए अलग राज्य की स्थापना की थी। लेकिन हेमंत सरकार ने राज्य को लुटेरों,बिचौलियों ,दलालों के हाथों गिरवी रख दिया।
उन्होंने कहा कि इसके पहले भी आंदोलन को बेचने का इनका पुराना इतिहास है।
उन्होंने कहा कि आज हेमंत सरकार भाजपा सरकार में बनाई गई सड़कों का मरम्मत भी नही करवा रही। राज्य में चारो तरफ भ्रष्टाचार है। ब्लॉक थाना या कोई ऑफिस जाइए बिना पैसे का कोई काम नही होता। मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में भी गरीब जनता को घूस देने पड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में दलाल बिचौलिए हावी है।पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था संभालना छोड़ वसूली में लगी है।
कहा कि गरीबों के अनाज मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भी दलाल बिचौलिए लूट रहे।
संथाल समाज के गांव में उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने शामिल किया। आज संथाल समाज की आदिवासी बेटी को नरेंद्र मोदी जी ने भारत की राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों को बड़ा सम्मान दिया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया गया। आज भारत सरकार में आठ आदिवासी मंत्री शामिल है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गांव,गरीब किसान मजदूर के विकास केलिए समर्पित है। और हेमंत सरकार लूट और परिवारवाद भ्रष्टाचार तुष्टिकरण में व्यस्त है।
उन्होंने कहा कि राज्य के विकास केलिए,भ्रष्टाचार ,परिवारवाद, तुष्टिकरण,से झारखंड को बचाने केलिए एन डी ए को मजबूत करें।
उन्होंने आगामी 5सितंबर को केला छाप पर बटन दबाकर एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी को केला छाप पर वोट देने की अपील की।
आज संपर्क अभियान में श्री मरांडी के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्षा डॉ रवींद्र,पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *