गणतंत्र दिवस परेड के लिए झारखंड से 16 एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन

रांची: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल कूद मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सेंट्रल ज़ोन स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर का आयोजन उत्तराखंड के हरिद्वार स्तिथ देव संस्कृति विश्वविद्यालय में 20 नवंबर से 29 नवंबर 2023 तक किया जाएगा। इस शिविर में झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के एन एस एस के केवल महिला स्वयंसेवक शामिल होंगी। ज्ञात है कि गणतंत्र दिवस परेड शिविर , नई दिल्ली (01 जनवरी से 31 जनवरी, 2024 ) में केवल महिला ही प्रत्येक संस्था के परेड में शामिल होंगी ।
राज्य एन एस एस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष सेंट्रल जोनल स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर हरिद्वार में झारखंड राज्य से कुल 16 एन एस एस के स्वयंसेवकों (केवल महिला ) का अंतिम रूप से चयन किया गया है ।उन्होंने बताया कि इसी शिविर में से झारखंड राज्य के 06 स्वयंसेवकों का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर, नई दिल्ली के लिए किया जाएगा। झारखंड राज्य के राँची विश्वविद्यालय, राँची, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग , कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा, सिदो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय , दुमका, झारखंड रॉय विश्वविद्यालय, राँची एवं वाई बी एन विश्वविद्यालय, राँची के कुल16एन एस एस के महिला स्वयंसेवक का अंतिम चयन हुआ है।
झारखण्ड राज्य से पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए अंतिम रूप से चयनित एन एस एस के स्वयंसेवकों की सूची निम्नलिखित है:-

  1. अल्का रानी, राँची विश्वविद्यालय, राँची
  2. सुजिता मुंडू, राँची विश्वविद्यालय, राँची
  3. अमांशी प्रिया, राँची विश्वविद्यालय, राँची
  4. अनिषा, राँची विश्वविद्यालय, राँची
  5. निवेदिता भेंगरा, राँची विश्वविद्यालय, राँची
  6. रानी मुखर्जी, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
  7. अनुराधा बेरा, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग
  8. खुशबु रानी, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग
  9. अंजलि कुमारी, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग
  10. आँचल कुमारी, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग
  11. सुजाता मुर्मू , एसकेएमयू, दुमका
  12. सुशांति सोरेन, एसकेएमयू, दुमका
  13. सोनम कुमारी, एसकेएमयू, दुमका
  14. अंशु कुमारी, एसकेएमयू, दुमका
  15. खुशबु कुमारी, वाईबीएन, राँची
  16. संतोषी उरांव, झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी, राँची
    झारखंड राज्य के एन एस एस की महिला स्वयंसेवकों का नेतृत्व दलनायक के रूप में प्रो एलिजाबेथ टुडु ( संथाल परगना महाविद्यालय, दुमका ) सिदो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय , दुमका करेंगी।
    इन स्वयंसेवकों के चयन पर राँची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा , डी एस डब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, कुलसचिव डॉ मुकुन्द चंद्र मेहता, वोकेशनल कोर्सेस की उप निदेशक डॉ स्मृति सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए इनसे राज्य का मान सम्मान बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक मेहनत करके गणतंत्र दिवस परेड शिविर में अपना स्थान बनाने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *