माता का आगमन सह जागरण में भक्ति संगीत और डांडिया का होगा संगम
रांची : सामाजिक संस्था पूरे पेटाल सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 10 अक्टूबर को ‘माता का आगमन सह जागरण’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार को पुराना विधानसभा के पीछे वेदिका रेस्टोरेंट में आयोजकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी विस्तृत जानकारी दी है।
आयोजक चंदन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में भक्ति संगीत, डांडिया रास और पारिवारिक मनोरंजन का विशेष संगम देखने को मिलेगा। आयोजन शाम सात बजे से सेक्टर-2, धुर्वा स्थित वेदिका बैंक्वेट, होटल एंड रेस्टोरेंट में शाम सात बजे से होगा। इसके टिकट की बुकिंग शुरू हो चुकी है और लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
वहीं वंदना उपाध्याय ने कहा कि यह संस्था महिला सशक्तीकरण, मासिक धर्म स्वच्छता, आजीविका, जागरूकता और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य स्वास्थ्य, सम्मान और आजीविका के माध्यम से महिलाओं और समुदायों को सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य के तहत सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए इस विशेष आयोजन की तैयारी की गई है।
कार्यक्रम के दौरान डांडिया रास, लाइव ऑर्केस्ट्रा एवं भक्ति संगीत, डीजे डांडिया नाइट और माता का जागरण मुख्य आकर्षण होंगे। प्रतिभागियों के लिए डांडिया स्टिक निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों के लिए किड्स प्ले जोन की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा चाय-नाश्ता और नवरात्र विशेष भोजन के साथ माता का प्रसाद भी श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को भक्ति और मनोरंजन के साथ एकजुट करना तथा परिवार एवं समुदाय के बीच सहभागिता की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम का आयोजन ओल्ड विधानसभा के समीप स्थित वेदिका बैंक्वेट में किया जाएगा।
इस प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की एंकर भावना ने भी कार्यक्रम की सफलता की बात कही। इस अवसर पर वेदिका रेस्टोरेंट के मैनेजर मिथिलेश कुमार,अनूप कुमार,अनिल कुमार ने भी प्रेस को संबोधित कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।


