ऑर्किड अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत ,परिजनों ने किया हंगामा
रांची : राजधानी रांची ऑर्किड अस्पताल में शनिवार को मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सादर अस्पताल की टीम ने ऑर्किड अस्पताल पहुँच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच टीम सिविल सर्जन को जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।


