हजारीबाग में स्वर्णकार समाज के संगठन विस्तार पर मंथन

रांची: हजारीबाग में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश के संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सोनी ने हजारीबाग क्षेत्र का दौरा कर समाज के बुद्धिजीवियों, वरिष्ठजनों एवं प्रमुख सदस्यों से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार कार्तिक कुमार सोनी, सूरज कुमार, रवि रंजन सोनी, अजय सोनी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार और आगामी स्वर्णकार सावन महोत्सव 2026 को सफल बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सोनी ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन को राज्य के प्रत्येक जिले में मजबूत करने के साथ बूथ स्तर तक विस्तार दिया जाएगा, ताकि समाज के लोगों को एकजुट कर उनके हितों की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *