राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे प्रदीप वर्मा, किया गया स्वागत

रांची : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कमिटी में मंत्री नियुक्त होने के पश्चात डॉ प्रदीप कुमार वर्मा नवीन दायित्व के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम पार्टी के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और कार्यक्षमता का सम्मान है। साथ ही श्री साहू ने इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी जताया।
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा* कि निश्चित रूप से इनके कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।
वहीं प्रदीप वर्मा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो अहम दायित्व सौंपा गया है, वह केवल सम्मान ही नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां मेहनत, परिश्रम और समर्पण के बल पर कार्यकर्ता ऊंचे से ऊंचे पद तक पहुंच सकता है। यह दायित्व केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि झारखंड के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के स्नेह और मेहनत का सम्मान है। उनका फोकस संगठन विस्तार और इसकी मजबूती पर रहेगा। इसके लिए वे पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
स्वागत करने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, मुनेश्वर साहू, दीपक बंका, गोपाल सोनी,हेमंत दास, सूरज चौरसिया, अशोक बड़ाईक, केके गुप्ता, शोभा यादव, नीरज सिंह, सूरज शाहदेव, राहुल अवस्थी, रजनीश पांडे, रमेश सिंह, राकेश भास्कर, ललित ओझा, शशि भूषण भगत, पंकज सिन्हा, गोपाल सोनी, इंद्रजीत यादव आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *