पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने रात्रि गश्ती का किया निरीक्षण,दिया निर्देश

बोकारो – बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा द्वारा सेक्टर-4 थाना एवं चीराचास थाना क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा आमजनों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से रात्रि में गश्ती दल का जांच किया गया तथा उनके द्वारा किए जा रहे क्षेत्र भ्रमण एवं निगरानी की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने गश्ती पार्टी एवं रक्षक राइडर्स को निर्देश दिया गया कि थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं चिन्हित स्थानो, आवासीय इलाकों, सुनसान स्थानों तथा पूर्व में चोरी की घटनाओं से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। बिदित हो कि पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि में गश्ती दल का निरीक्षण करने से सभी पुलिस कर्मी हलकान में रहते है ,पुलिस कर्मियों का कहना है कब साहब आ जायेंगे कहना मुश्किल है हमलोगों का सोना मुश्किल हो गया है ,साहब कब सोते है यह किसी को नहीं मालूम । इस तरह अचानक पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण से आम जनता पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त कर रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *