01जुलाई बुधवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है

मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आपके मानसिक तनाव को कम करने में दवा की तरह असरदार साबित होगी। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। काम में आपको पेशेवर उपलब्धियाँ और फ़ायदा मिलेगा। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।* उपाय :- संकटमोचन हनुमानाष्टक पढ़ने से प्रेम सम्बन्धों में सुधार होगा। वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।उपाय :- पारिवारिक जीवन को अच्छा करने के लिए हनुमान चालीसा, संकटमोचन अष्टक और श्रीराम स्तुति पढ़ना बहुत शुभ रहेगा।*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर लुत्फ़ लेंगे।* उपाय :- दूध में हल्दी डालकर पीने व नहाने वाले पानी में हल्दी डालकर स्नान करने से पारिवारिक जीवन अच्छा होगा।*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें, दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।* उपाय :- घर में पूजा की जगह को बार-बार न बदलें, इससे नौकरी/बिज़नेस में सफलता मिलेगी।*
सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। आज आपका मन ऑफिस के काम में नहीं लगेगा। आज आपके मन में कोई दुविधा होगी जो आपको एकाग्र नहीं होने देगी। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।* उपाय :- गाय को जौ खिलाने से पारिवारिक जीवन में खुशियाँ आएँगी।*
कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। आपका संगी आपका भला सोचता है इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार-मुहब्बत के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है।* उपाय :- स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।माता-पिता को अनदेखा करना आपके भविष्य की संभावनाओं को ख़त्म कर सकता है। अच्छा समय बहुत ज़्यादा दिनों तक नहीं रहता है। इंसान के कर्म ध्वनि की तरंगों की तरह हैं। साथ मिलकर ये संगीत बनाते हैं और आपस में टकराकर खड़खड़ाहट। हम जो बोते हैं, वही पाते हैं। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा।*
उपाय :- इमली के पेड़ को जल से सींचने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।* वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।स्वतः ही अपनी चिकित्सा करना घातक सिद्धा होगा। कोई भी औषधि लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। ख़ुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।*
उपाय :- प्लास्टर ऑफ़ पेरिस से बनी मूर्तियां घर में रखने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।* धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है। लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। घर में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं- लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।*
उपाय :- रात को ॐ का 28 बार उच्चारण धीरे-धीरे व शांत मन से करना पारिवारिक सुख को बढ़ाएगा।
मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।उपाय :- काजू की मिठाई गरीब बच्चों में बांटने से नौकरी व बिज़नेस में तरक्की होगी।* कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। आपका आकर्षक स्वभाव और ख़ुशमिज़ाज व्यक्तित्व नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा और आपके सम्पर्क में इज़ाफ़ा करेगा। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा।*
उपाय :- अपने भोजन में से कुछ हिस्सा निकालकर गाय को खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।* मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।*
उपाय :- हरे रंग की कांच की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें व उस जल से स्नान करना स्वास्थ्य लाभ देगा।
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞
🌤️ दिनांक – 01 जुलाई 2026
🌤️ दिन – बुधवार
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ॠतु
🌤️ मास – आषाढ
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – प्रतिपदा सुबह 07:38 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र – पूर्वाषाढा सुबह 06:51 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा
🌤️ योग – इन्द्र शाम 04:04 तक तत्पश्चात वैधृति
🌤️राहुकाल – दोपहर 12:43 से दोपहर 02:23 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:01
🌤️ सूर्यास्त – 07:23
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण- विद्यालाभ योग (सुबह 06:51 से रात्रि 11:45 तक) प्रचलनवाले राज्यों को छोड़कर)
💥विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

🌷 लक्ष्मी प्राप्ति के लिए 🌷
🙏🏻 यदि किसी के परिवार में हमेशा कलह बना रहता है। धन नहीं टिकता है या बीमारियां हमेशा डेरा जमाएं रहती है तो आपके परिवार को जरुरत है, देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद की। यदि आप चाहते हैं कि महालक्ष्मी आप पर कृपा करें तो अपनाएं यहां बताए गए 4 तरीकों में से कोई एक …
👉🏻 घर में पैसा नहीं टिकता तो अपनाएं धन आकर्षित करने के ये 4 सरल तरीके
1⃣ सुबह जल्दी उठकर पीपल को कुमकुम-चावल चढ़ाकर कहें में आपसे प्रार्थना करता हूं की मेरी समस्या का समाधान करें व दूध मिश्रित जल चढ़ाएं व प्रणाम कर घर आ जाएँ ।
2⃣ हनुमान मंदिर जाकर अपनी समस्या कहें । इसके बाद मंदिर में कहीं भी एक भारी पत्थर वहां रख आएं । समस्या का निदान होने पर उस पत्थर के वजन जितना प्रसाद चढ़ाकर आएं ।
3⃣ हर शनिवार को पीपल पर काले तिल मिलाकर जल चढ़ाएं व अपनी समस्या कह दें ।धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएगी ।
4⃣ अपनी समस्याओं को विष्णु-लक्ष्मी प्रतिमा को सुनाएं व केसर का दान करें । समस्या का समाधान होने पर यथाशक्ति प्रसाद चढ़ाएं ।
🌷 बृहस्पति स्मृति 🌷
🙏🏻 आचार्य बृहस्पति देवताओं के गुरु माने जाते हैं। बृहस्पति स्मृति में 3 ऐसे दानों के बारे में बताया गया है,जिन्हें महादान कहा जाता है। इन 3 चीजों का दान करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे अपने सभी कामों में सफलता जरुर मिलती है।
👉🏻 3 चीजें: जिनके दान को कहा जाता है महादान, मिलती है सभी पापों से मुक्ति
🌷 श्लोक
त्रीणयाहुरतिदानानि गाव: पृथ्वी सरस्वती।
तारयन्ति हिन्दू दातारं सर्वपापादसंशयम।।
1⃣ गोदान (गाय का दान)
गाय का दान करने से मनुष्य की अपार पुण्य की प्राप्ति होती है ।गाय दान करने से जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिल जाती है । साथ ही मनुष्य को स्वर्ग की प्राप्ति होती है ।
2⃣ भूदान (भूमि का दान)
किसी भी जरुरतमंद या मंदिर आदि पवित्र काम के लिए भूमि का दान करने पर शूभ फल प्राप्त होता है । भूमिदान करने वाले व्यक्ति के परिवार में किसी को भी घर या रहने की जगह संबंधी परेशानी नहीं होती ।
3⃣ विद्यादान (विद्या का दान)
कई बार मनुष्य किसी और वस्तु का दान करने में असमर्थ होता है, ऐसे में विद्या का दान करना सबसे अच्छा माना जाता है। लोगो को ज्ञान, धर्म और विद्या की बातें बताने से मनुष्य पर भगवान की कृपा बनी रहती है ।
~ पंचांग ~
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *