झारखंड के आज और कल दोनों को बर्बाद कर रही है सरकार : सुदेश कुमार महतो

रांची:आम जनमानस की संभावनाओं, आकांक्षाओं को हकीक़त में बदलने की चुनौती तथा राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का आंकलन करते हुए हम दूरगामी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। राज्य के अभाव को नेतृत्व देने की एक बड़ी जिम्मेदारी हम सभी पर है। मौजूदा सरकार सवा तीन वर्षों से सिर्फ बातें कर रही है। राज्य में साढ़े तीन लाख से अधिक पद रिक्त हैं, जिसमें दो लाख के करीब शिक्षकों के पद हैं। इससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था तथा सरकार की मानसिकता का आंकलन आसानी के साथ किया जा सकता है। सरकार झारखंड के आज और कल दोनों को बर्बाद कर रही है।

विधि विभाग के स्पष्ट मंतव्य के बावजूद सरकार ने स्थानीय नीति और आरक्षण के मुद्दे का राजनीतिकरण कर दिया। यह झारखंड की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है, जनादेश के साथ धोखा है।

  • जनविषयों को लेकर संगठन का संघर्ष जारी रहेगा

राज्य के कोने-कोने से प्रबुद्ध, अनुभवी एवं युवा न्यायविद् आजसू पार्टी के मूल सिद्धांतों से प्रेरित होकर पार्टी का दामन थाम रहे हैं। यह ना सिर्फ आजसू पार्टी बल्कि पूरे राज्य के लिए सुखद संदेश है। राज्य के राजनीतिक परिपेक्ष्य को देखते हुए सार्वजनिक पटल पर आकर झारखंड की सेवा हेतु तमाम न्यायविदों के जुड़ने से पार्टी की बौद्धिक ताकत बढ़ेगी तथा वैचारिक क्रांति को भी बल मिलेगा।

उक्त बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने हरमू, रांची स्थित आजसू केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कही।

आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता वीर विजय प्रधान ने कहा कि आजसू पार्टी एवं पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ का विस्तार करना ही उनकी प्रतिबद्धता है। कहा कि आजसू पार्टी की सामाजिक न्याय एवं विकास की विचारधारा तथा केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के विजन को धरातल पर उतारने की मुहिम का हिस्सा बनकर बेहद गौरवांवित हैं तथा इस दायित्व का निर्वाहन करने हेतु संकल्पित भी।

  • इन्होंने ली आजसू पार्टी की सदस्यता

झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता : वीर विजय प्रधान, विनय कुमार सिन्हा, शिव प्रसाद, बिरेंद्र कुमार, संदीप कुमार वर्णवाल, अमन कुमार सिंह, विद्याशंकर, विक्रमा चौधरी, राकेश कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार, सलील सिधांशु, अभिषेक कुमार, प्रेम कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार सिंह, जोजो प्रफुल, वादब अंसारी, शिवप्रसाद महतो, प्रमोद कुमार मिश्रा, रिजवाना परवीन, अभिरंजन तिवारी, अंकित सिंह, सचिव पाण्डेय, दीपक दुबे, प्रशांत कुमार, रोशन कुमार, आशुतोष कुमार, विक्रम कुमार। साथ ही वेटेरिनरी चिकित्सक डॉ. मीनू शरण तथा डॉ. संजय कुमार शास्वत ने भी आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मौके पर पूर्व न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव, अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, उपाध्यक्ष एमबी सुब्रह्मण्यम, जेपी महतो, दिनेश चौधरी, रेखा वर्मा, प्रधान महासचिव भरत चंद्र महतो, संगठन सचिव धनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष परमेश्वर महतो, प्रवक्ता सह सोशल मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद, सचिव संजीत कुमार सहित कई अन्य अधिवक्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहें।
कार्यक्रम का संचालन अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के रांची जिला अध्यक्ष अंजित कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *