माफिया अतीक अहमद की हत्या पर बोले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे,जैसी करनी वैसी भरनी

रांची: केंद्रीय वन एवम पर्यावरण,खाद्य आपूर्ति मंत्री अश्विनी चौबे ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के मामले में कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी। यूपी में वहां के सीएम योगी आदित्यनाथ कानून के राज्य को चला रहे हैं। कानून के सामने कोई किसी को ठेंगा नहीं दिखा सकता है। जिन लोगों ने इस हत्या को अंजाम दिया उसे तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मंत्री ने कहा कि यूपी के सीएम लोकतांत्रिक पद्धति से अपने शासन को पूरी कड़ाई से पालन कर रहे हैं। वे रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अतीक अहमद के हत्यारे को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार किया है। साथ ही वहां पर शांति का माहौल कायम किया है।
केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीबों का राशन कार्ड नहीं बनवा रही है। आम जनता को इसके लिए पैसे देने पड़ते हैं। केंद्र सरकार गरीबों को मुफ्त में राशन देने के लिए कटिबद्ध है। 41.3 लाख मीट्रिक टन अनाज मंगवा कर आम जनता को वितरण किया गया है। जिसमे 1.41लाख लोगों को लाभ मिला है।  खाद्य सुरक्षा को शसक्त बनाने के लिए केंद्र  सरकार वन नेशन वन कार्ड,वन नेशन बन राशन  योजन पर झारखंड में तेजी से काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम का भंडारण की क्षमता भी बढ़ाया गया है।
वहीं वन पर्यावरण पर कहा कि प्रकृति और संस्कृति की रक्षा करना हम सभी कर्तव्य है। केंद्र सरकार इस क्षेत्र में कई तरह के कार्य कर रही है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सौर उर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि हाथियों की सुरक्षा के लिए कोरिडोर बनाया गया है।इस क्षेत्र में 33प्रोजेक्ट है।  हाथी और मानव के बीच संघर्ष झारखंड में कुछ अधिक है। यहां हाथी से बहुत लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। इसके लिए झारखंड में बहुत ही कम राशि दी जाती है।
वहीं राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ था,वह अबतक पूरा नहीं हो पाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदिवासी हैं ।लेकिन यहां सबसे अधिक आदिवासी युवतियों के साथ अपराध की घटना हो रही है। भाजपा जब इसके लिए आंदोलन करती है तो राज्य सरकार उसपर लाठी बरसाने का काम करती है। यह सरकार निरंकुश है और रसातल में जा रही है। यह ठगबंधन की सरकार पूरी तरफ से  फेल हैं।  सुशासन की सरकार दुशासन बनकर जनता पर कुशासन कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि2024 के लोकसभा चुनाव में साढ़े तीन सौ प्लस पर पहुंचेगी। पीएम मोदी के खिलाफ अभी कई स्वार्थी लोग एक हो रहे हैं।लेकिन इनका मिशन फेल हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *