भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय सारिणी में बदलाव की मांग पासवा ने की

रांची:झारखण्ड प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने राज्य में भीषण तपती गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय सारिणी में अविलम्ब बदलाव करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पूरे राज्य में प्रचंड गर्मी का कहर देखा जा सकता है। तापमान में वृद्धि के साथ साथ धरती की गर्माहट और गर्म हवाओं के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।सुबह से दोपहर तक तापमान में बढ़ोत्तरी से बसों में स्कूल आने जाने वाले छोटे बच्चे हों या बड़े बच्चे सभी की हालत खराब हो रही है। राजधानी सहित पूरे राज्य में 42 डिग्री तापमान पहुंच गया है,गर्मी से बच्चों के चेहरे झुलस रहे हैं,ऐसे में बच्चों की सुरक्षा अतिआवश्यक है और पठन पाठन भी जरुरी है।सूरज की तपिश का आलम यह है कि सुबह 10 बजे के आसपास ही लोगों का सड़क पर निकलना दुभर हो गया है,सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ रहता है ऐसे में यह जरुरी है कि बच्चे भी सुरक्षित रहें और पढ़ाई भी चलती रहे। इसलिए पासवा राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री से आग्रह करती है कि तापमान में वृद्धि के साथ साथ बच्चों की परेशानी को देखते हुए पूरे राज्य के सभी स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से 10.30 बजे तक ही करने का आदेश जारी किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *