पुरे पेटाल फाउंडेशन की डांडिया नाइट में माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

रांची: नवरात्र के आगमन के साथ ही राजधानी रांची में भक्ति और उत्साह का माहौल बनने लगा है। इसी क्रम में पुरे पेटाल फाउंडेशन की ओर से पुराना विधानसभा के पीछे स्थित वेदिका रेस्टोरेंट में डांडिया नाइट एवं माता जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माता रानी के भजनों पर डांडिया खेलकर भक्ति में सराबोर हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदना के साथ हुई।

इसके बाद सीसीएल के अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजीव लोचन और सीसीएल के पूर्व महाप्रबंधक अशोक कुमार को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंच से माता रानी के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। भक्ति गीतों की धुन पर महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक डांडिया खेला और कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आयोजक वंदना उपाध्याय ने कहा कि महालया के अवसर पर माता जागरण और डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया है। माता रानी के आगमन और नवरात्र की शुरुआत को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। इसी भावना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वहीं, पुरे पेटाल फाउंडेशन की निदेशक प्रियंका शर्मा ने कहा कि यह उनका पहला कार्यक्रम है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से उन्हें उत्साह मिला है। कार्यक्रम में चंदन कुमार, मिथिलेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *