सालगाडीह में छौ नृत्य का आयोजन, जिप सदस्य सुशील सांगा ने किया उद्घाटन

खूंटी: दाढ़ीगुटों पंचायत के सालगाडीह में छौ नृत्य का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में  जिला परिषद के सदस्य सुशील सांगा और जिला कांग्रेस सचिव सयूम अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सुशील सांगा ने कहा आदिवासियों की परंपरा छौ नृत्य से ही पहचाना जाता है। आदिवासी इसे संभाल कर रखें ताकि हमारी आदिवासी संस्कृति सभ्यता युगो युगो तक कायम रहे। मौके पर जिला कांग्रेस के महासचिव सह मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सयूम अंसारी, आदिवासी सेल के प्रखंड अध्यक्ष एडवर्ड हंस, ग्राम प्रधान सोमरा मुंडा, वार्ड पार्षद बरनाबास टूटी, कार्यक्रम के आयोजक मंगल मुंडा, साहू मुंडा, लोदरो मुंडा, डेबिट हमसोए, अनिल टोपनो, अभिषेक टोपनो, विष्णु महतो सहित बंगाल से आए छौ नृत्य के पार्टी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *