विद्यापति दलान पर 6को सामूहिक कोजागर पर्व का होगा आयोजन
रांची: झारखण्ड मैथिली मंच के कार्यकारिणी की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि 6 अक्तूबर सोमवार संध्या 5 बजे से विद्यापति दलान हरमू के परिसर में मिथिला का प्रसिद्ध पर्व कोजगरा का सामूहिक आयोजन किया जाएगा। जिसमें पारंपरिक विधि के उपरांत पान,मखान और मिठाई का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
बैठक की बिनय कुमार झा के अध्यक्षता में हुई ।बैठक में संरक्षक अरूण कुमार झा ,महासचिव जयन्त कुमार झा ,कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, प्रेम चन्द्र झा, कौशल किशोर झा, बाबू लाल झा, राज कुमार मिश्र, आदित्य नाथ मिश्र, आनंद कुमार ठाकुर, श्री मोहन झा पड़ोसी, चन्द्र शेखर झा, सुकुमार नाथ झा, आशीष झा, संतोष कुमार झा आदि सदस्य उपस्थित थे।



