जिप प्रत्याशी हिना परवीन ने कोकडोरो गांवों में जनसंपर्क चला कर लोगों से मांगा वोट

रांची: कांके क्षेत्र के कोकडोरो गांव में जिला परिषद प्रत्याशी हिना परवीन ने रविवार को डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से वोट मांगा। इस अभियान में यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता साथ थे। हिना परवीन के साथ उनके पति यूथ कांग्रेस रांची महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर ने मोर्चा संभालते हुए लोगों से बिस्कुट छाप पर वोट देने की अपील की। इस क्षेत्र में दूसरे चरण का मतदान 19मई को होना है। वैसे तो इस चुनाव में जिप प्रत्याशी के लिए कई प्रत्याशी है। लेकिन हिना परवीन की दावेदारी काफी मजबूत देखी जा रही है।
वहीं कोकडोरो गांव के इस्तेखार अंसारी,तारिक अनवर,जावेद अख्तर, कोंकी  के फैजान अंसारी ने कहा कि अबतक जो भी उम्मीदवार रहा उसने विकास नहीं किया। पहले के जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर पांच साल में एकबार भी देखने नहीं आए। हालांकि इस साल वे मैदान में नहीं हैं। लोगों ने कहा कि हमलोगो को शिक्षित जनप्रतिनिधि चाहिए। जो लोगों की मूलभूत समस्याओं को दूर करे। इंदिरा आवास के लिए पैसे की मांग करता है। इससे बहुत लोगों को नहीं मिला है। लोगों ने कहा कि गांव में पानी की समस्या है। सप्लाई चालू नहीं हुआ है। इसके अलावानाली,बिजली,स्वास्थ्य की समस्या है। कुछ लोगों ने कहा कि जिप प्रत्याशी जीया यास्मीन प्रत्याशी  ईदुल अंसारी की बहु है। उनकी स्थिति भी मजबूत है। वहीं हिना परवीन की स्थिति अधिक मजबूत देखी जा रही है। इसी दोनो में मुकाबला है।


वहीं यूथ कांग्रेस नेत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष निशा भगत,शिल्पी वर्मा ने कहा कि हिना परवीन की स्थिति मजबूत है। वे एक पढ़ी लिखी महिला है। इनकी जीत तय है।
प्रत्याशी हिना परवीन ने कहा कि लोगों को मूलभूत समस्याओं को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी । साथ ही कहा कि सड़क,बिजली,पानी,राशन कार्ड, वृद्धा पैशन सहित सरकार की योजना का लाभ दिलवाना है। मैं एक पढ़ीलिखी महिला हूं,लोग मेरे साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *