दिवाली पर हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार,हथियार बरामद

रांची : चान्हों थानाक्षेत्र के रोल हुटरी गांव में अवैध हथियार से की जा रही हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान अजय उरांव (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे गंभीर अवस्था में मांडर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।देशी पिस्टल और खोखा भी जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *