भारत जोड़ो यात्रा में युवाओं ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

रांची :  राजधानी रांची में शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।


भारत जोड़ो यात्रा स्थानीय शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शाहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक राजेश कच्छप, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप कुमार बलमुचू मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर टाना भगतों का दल ढोल नगाड़ा, पारंपारिक झांकियों के साथ-साथ हजारों हजार की संख्या में भारत जोड़ो यात्रा में पैदल मार्च करते हुए शहीद चौक से फिरायालाल चौक पहुंचे। इसके उपरांत भारत जोड़ो यात्रा वहां अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ओल्ड एचबी रोड होते हुए लालपुर चौक पहुंचा, जहां विभिन्न समुदाय के लोगों एवं स्वयं सेवी संगठनों द्वारा जोरदार एवं भव्य तरीके से सभी का स्वागत किया गया। तत्पश्चात यात्रा आगे की ओर बढ़ी, जिसमें जनता का भरपूर समर्थन मिला।
इसके पश्चात् भारत जोड़ो यात्रा कोकर बिरसा मुुंडा समाधि स्थल पर पहुंचा, जहां भगवान बिरसा मुण्डा की समाधि पर माल्यार्पण कर यात्रा सभा में परिणत हो गया।
इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक नेता आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, रांची ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, विधायक राजेश कच्छप सहित  प्रमुख कांग्रेसजनों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।


मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नफरत को मिटाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में 101 दिन पूरा हो गये है। आप सभी भारी संख्या में आएं उनके लिए दोनों जिला अध्यक्षों को बहुत-बहुत धन्यवाद।
भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक सुबोध कांत सहाय ने कहा भारत जोड़ो यात्रा आंदोलन का रूप ले चुका है जिसमें हमे लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी प्रतिदिन 15 किलोमीटर चल रहे हैं अभी तक 105 दिन में लगभग 300 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं।
कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में करोड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। पूरा देश राहुल गांधी की ओर देख रहा है। श्री कच्छप ने कहा भाजपा की विभाजनकारी राजनीति को जनता ने पहचान लिया है।  2014 में लोक लुभावन वायदे कर बहुमत में आयी केन्द्र की भाजपा सरकार के कारणामों से जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है। 2024 के आम चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी। इस भारत जोड़ो यात्रा में सभी वर्ग एवं विचारधारा के लोगों का समावेश है।
कार्यक्रम में रमा खलखो, प्रदीप तुलस्यान, केशव महतो कमलेश, रवीन्द्र सिंह, अमुल्य नीरज खलखो, चंचल चटर्जी, राकेश सिन्हा,  सहित हजारों हजार की संख्या में सभी कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *