रायसीना की रेस में यशवंत सिन्हा, विपक्ष ने बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

रांचीः रायसीना की रेस में यशवंत सिन्हा शामिल हो गए हैं। विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। यशवंत सिन्हा विदेश और वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। यह जानकारी जयराम रमेश ने दी। उन्होंने बताया कि यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के आम उम्मीदवार होंगे. इस मामले को लेकर विपक्ष के 17 राजनीतिक पार्टियों की बैठक एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के आवास पर हुई जिसमें सर्वसम्मति से यशवंत सिन्हा के नाम पर मुहर लगी. बताते चलें कि राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है.इससे पहले यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। यशवंत सिन्हा 1990 में चंद्रशेखर की सरकार में और फिर अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री थे. वह वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री भी रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *