यादव समाज 21′ को श्रीकृष्ण छठी महोत्सव जगन्नाथ मंदिर परिसर में विधि विधान से मनाएगा
रांची :श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज 21 अगस्त को श्रीकृष्ण छठी महोत्सव पूरे विधान से मनाएगी। इसमें 56 भोग पकवान, मिष्ठान मक्खन से मुंहजूठी की जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को धुर्वा नया विधानसभा रोड स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर परिसर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने किया। उन्होंने बताया कि परिषद के बैनर तले विगत 10 वर्षों से प्रत्येक वर्ष दही हांडी मटका फोड़ प्रतियोगिता एवं छठी महोत्सव कार्यक्रम किया जाता है। इसलिए इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छठी महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाई जा रही है। कार्यक्रम में रामायण मंडली द्वारा सुबह 10 बजे से कीर्तन-भजन प्रारंभ कर दी जाएगी। छठी महोत्सव कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को संपूर्ण विधि विधान से पूजा पठन कर शुरू की जाएगी और 56 भोग पकवान मिष्ठान और मक्खन के साथ प्रभु को मुंह-जूठी कराई जाएगी। यादव ने कहा कि इस अवसर पर यादव समाज के साथ तमाम समाज के लोग भी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रसाद के रूप में सभी लोगों को तसमई खीर के साथ मिष्ठान भोजन कराया जाएगा। बैठक में सुरेश राय रामकुमार यादव सुधीर गोप, बबन यादव, गौरीशंकर यादव, चंदन यादव, राजकिशोर यादव, साधु अरुण यादव, हनुमान यादव, कौशलेंद्र यादव, उमेश यादव, विजयकांत यादव, सुनील यादव, श्रीनिवास यादव, शंकर यादव, राम पुकार राय, चंद्रदेव मंडल, राधेश्याम यादव, अमरनाथ यादव, राजेश यादव, पिंटू यादव, पप्पू यादव सहित कई लोग मौजूद थे।



