मुरहू के बंधटोली में नाली निर्माण में गड़बड़ी, उप प्रमुख ने किया जांच,अधिकारियों से की शिकायत

खूंटी: ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई योजना के तहत नाला का निर्माण किया जा रहा है। यह झारखंड सरकार के द्वारा कराया जा रहा है। नाला निर्माण में कई जगहों पर गड़बड़ी की भी शिकायत हो रही है। इसका ग्रामीण विरोध भी कर रहे हैं। वहीं मुरहू प्रखंड क्षेत्र के बन्धटोली गांव में सिंचाई योजना के तहत तालाब का जीर्णोद्धार और लगभग 2200 फ़ीट नई नाली का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत पर रविवार को मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख,जिलां परिषद नेलानी देमता, गनलोया मुखिया दानियाल डुंगडुंग कार्यस्थल पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने उप प्रमुख को बताया कि नाली की गहराई लगभग 10 फ़ीट का बनाया जा रहा है। इतने गहरे नाली में कभी भी कोई दुर्घटना होगी तो इंसान या जानवर मर जायेंगे।10 फ़ीट लगभग के 3 नाली का निर्माण करना गलत है। वहीं उप प्रमुख ने विभागीय इंजीनियर से बात किया और कहा कि नाली के साइज में अंतर है। नाली में बोल्डर 3 इंच का लगा कर ढलाई कर दिया जा रहा है जो गलत है ।
साथ ही जिलां परिषद और मुखिया को ग्रामीणों ने बताया कि काम को रोका जाए। क्योंकि कोई भी अनहोनी घटना हो सकती है। काम को गुणवत्तापूर्ण करवाने में मदद करे ।
उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने जूनियर अभियंता से फ़ोन से बात की। साथ ही गड़बड़ी की बात कही। उन्होंने कहा कि नाली की गहराई 3 फ़ीट और चौड़ाई 2 फ़ीट बनना है। लेकिन बनाया जा रहा है गहराई 10 फ़ीट और चौड़ाई 4 फ़ीट। ऐसे में ग्रामीणों का भारी विरोध है।इस कारण इसे ठीक कराने की जरूरत है।
निर्माण कार्यों में गाबड़ी की बात को इंजीनियर ने भी स्वीकार किया। साथ ही कहा कि संवेदक की लापरवाही है। उन्होंने कहा कि जो भी गड़बड़ी है उसे ठीक करा लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *