पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की 92वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई
गणादेश,खूंटी : स्थानीय सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह की 92वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की और नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जैसा प्रतिभाशाली व्यक्ति भारत को शायद ही फिर मिले। उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती दी और भारत को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने का काम किया।
सांसद कालीचरण मुंडा ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक नेकदिल और हर दिल अजीज प्रधानमंत्री थे। उनके नेतृत्व में भारत प्रगति की राह पर था, लेकिन भाजपा नेतृत्व वाली सरकार आने के बाद देश पिछड़ता जा रहा है।
कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुदीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, सांसद प्रतिनिधि पाडेया मुंडा, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गोप समेत जेम्स तोपनो, पीटर मुंडू, जुलियूस भेंगरा, रितूराज झा, जुनैद अहमद, शांता खाखा, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, अनीता नाग, सुसारी पुर्ती, अजय कुमार साहू, अनमोल होरो सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



