विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 का भव्य उद्घाटन 11 जुलाई को
भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 का उद्घाटन समारोह आगामी 11 जुलाई को अपराह्न 1:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री श्री संजय शरावगी करेंगे। जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा इस ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अतिथि गण की उपस्थिति:
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कई मंत्रिगण रहेंगे:
संतोष कुमार सिंह – प्रभारी मंत्री, भागलपुर
नितिन नवीन – मंत्री, श्रम संसाधन विभाग
राजू कुमार सिंह – मंत्री, पथ निर्माण विभाग
मोतीलाल प्रसाद – मंत्री, पर्यटन विभाग
जीवेश कुमार – मंत्री, कला संस्कृति एवं युवा विभाग
नीरज कुमार सिंह – मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री
विशिष्ट अतिथि:
अजय कुमार मंडल, सांसद, भागलपुर
गिरिधारी यादव, सांसद, बांका
अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि व गणमान्य अतिथि:
डॉ. एन.के. यादव, सदस्य, बिहार विधान परिषद
डॉ. संजीव कुमार सिंह, सदस्य, बिहार विधान परिषद
ललित नारायण मंडल, विधायक, सुल्तानगंज
नरेंद्र कुमार नीरज, अजीत शर्मा, कुमार शैलेंद्र, ललन कुमार, पवन कुमार यादव, अली अशरफ सिद्दीकी, मिथुन यादव
राजकुमार गुड्डू, अध्यक्ष, जिला परिषद, भागलपुर
नीलम देवी, उपसभापति, नगर परिषद, सुल्तानगंज
मुख्य पार्षद, नगर परिषद, सुल्तानगंज
विशेष सूचना:
इस बार के श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। मेला क्षेत्र को साफ-सुथरा, सुरक्षित और श्रद्धालु-मित्र बनाने हेतु हर स्तर पर समन्वय किया गया है।



