घरेलू कामगारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

खूंटी: घरेलू कामगारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला सह त्रैमासिक बैठक का आयोजन रविवार को धुर्वा स्थित लोक स्वर कार्यालय में किया गया। कार्यशाला में घरेलू कामगारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
बैठक में घरेलू कामगारों के मानदेय, साप्ताहिक अवकाश, कार्यस्थल पर सुरक्षा, सामाजिक सम्मान, चिकित्सा सुविधा, बीमा तथा अन्य आवश्यक अधिकारों को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि घरेलू कामगार समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन आज भी उन्हें कई मूलभूत सुविधाओं और अधिकारों से वंचित रहना पड़ता है। ऐसे में जागरूकता और संगठन के माध्यम से उनके अधिकारों की रक्षा करना जरूरी है।
कार्यशाला में स्पार्क संस्था के प्रतिनिधि शाहिद नसीम, लोक स्वर की सचिव शालिनी संवेदना सहित रांची एवं खूंटी से बड़ी संख्या में घरेलू कामगार महिलाएं उपस्थित हुईं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *