जन विश्वास महारैली में शामिल होने राजद नेता गौरीशंकर यादव सहित हजारों राजद कार्यकर्ता पटना रवाना

रांची: पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को आयोजित जन विश्वास रैली में शामिल होने राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड से लाखों कार्यकर्ता शनिवार की शाम पटना के लिए रवाना हो गए। प्रदेश राजद कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव,युवा राजद नेता रंजन यादव ने राजद कार्यकर्ताओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं प्रदेश राजद खटाल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता बस पर सवार होकर पटना के लिए रवाना हुए। जगरनाथपुर बड़ा खटाल से राजद नेता गौरीशंकर यादव अपने समर्थकों के साथ गाजे बाजे के पद यात्रा करते हुए जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचे। जहां पर पटना जाने के प्रतीक्षारथ पूजा रथ पर सभी राजद कार्यकर्ता सवार हुए।
राजद नेता गौरीशंकर यादव ने राजद का झंडा दिखाकर बस को पटना के लिए रवाना किया।
पटना रवाना होने से पहले राजद नेता गौरीशंकर यादव ने कहा कि जन विश्वास रैली के माध्यम से लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा। इस रैली में महागठबंधन के प्रमुख नेता जुटेंगे और लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंकेंगे।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव सहित प्रमुख नेताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह महारैली अबतक का सबसे ऐतिहासिक रैली होगी।
इस रैली में पूरे देश से लोग जुटेंगे। भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश इस रैली में दिखेगा।
उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी से आज पूरे देश की जनता परेशान है। जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
इस अवसर पर राहुल यादव,शैलेंद्र यादव,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *