अच्छे दिन के सपने दिखाकर भाजपा ने जनता को मूर्ख बनाया :यशस्विनी सहाय

रांची: रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि जनता को अच्छे दिन के सपने दिखाकर भाजपा ने सत्ता हासिल किया। यही नहीं जनता भाजपा के जुमले पर विश्वास की।

जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है और अब इस चुनाव में बदलाव के मूड में है।
वे शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित लत्रकारवर्ता को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि 2014 और फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पीएम मोदी की ब्रांडिंग किया,अच्छा प्रॉडक्ट बनाने का दावा किया।लेकिन वह प्रॉडक्ट फेलियर साबित हुआ। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने युवाओं के सपने को चकना चूर करने का काम किया है। यही नहीं देश में मंहगाई चरम पर पहुंच गई है। आम आदमी की थाली से रोटी गायब हो रही है। केंद्र सरकार अपने चहते उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया,उससे चंदा लिया। लेकिन गरीबों को किसी भी तरह से मदद नहीं किया।
उन्होंने कहा कि रांची झारखंड की राजधानी है और यहां पर अबतक समुचित विकास नहीं हुआ है। रांची का रोड मैप नहीं बना। यहां की संस्कृति का विकास नहीं हुआ।यहां के लोगों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है। जनता त्रस्त है और बदलाव चाहती है। एचईसी बदहाल है। भाजपा सरकार उसे बेचना चाहती है। ऐसा हुआ तो हजारों लोग बेरोजगार हो जायेंगे। कांग्रेस की सरकार ऐसा होने नहीं देगी।
केंद्र की अगली सरकार इंडी गठबंधन की बनने वाली है। सरकार बनने के बाद ही एचईसी को ठीक किया जायेगा। एचईसी कर्मचारियों को कांग्रेस पर भरोसा है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *