आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत खूंटी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

गणादेश,खूंटी : जिला कार्यालय खूंटी में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता सिंह ने कहा कि स्वदेशी अपनाना ही सच्ची आत्मनिर्भरता है। हमें विदेशी वस्तुओं पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि स्थानीय उत्पादकों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था आज चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

दक्षिणी प्रमंडल की सह संयोजक श्रीमती गंगोत्री कुजूर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ ही स्वदेशी है। कभी भारत दुनिया के औद्योगिक उत्पादन में 25% योगदान देता था, जो अंग्रेजी शासन में घटकर 2% रह गया। अब मोदी सरकार ने भारत को पुनः आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में अग्रसर किया है।

पूर्व जिला अध्यक्ष कांशी नाथ महतो ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं और मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा दें। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान से विश्व भारत की प्रगति देखकर आश्चर्यचकित है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय साहू ने किया और धन्यवाद ज्ञापन निखिल कंडुलना ने दिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *