શું બજરંગબલી તેમને સફળ થશે? રાજ્યસભા માટે પરિમલ નથવાણી દૈવી કૃપા પર આધાર રાખે છે.बजरंगबली करेंगे बेड़ा पार? राज्यसभा की राह में भगवान भरोसे परिमल नाथवानी,

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाला चुनाव अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। एक ओर एनडीए अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए होटल राजनीति का सहारा ले रहा है, वहीं दूसरी ओर 56 विधायकों वाले महागठबंधन को भी क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कहीं सत्ता और संसाधनों के आकर्षण में कोई विधायक पाला न बदल ले।
सबसे ज्यादा नजरें एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी पर टिकी हैं। कुछ दिनों पहले तक उनकी जीत के लिए तीन-चार अतिरिक्त वोटों की तलाश की चर्चा थी, लेकिन अब चुनावी गणित और जटिल होता दिख रहा है। ऐसे में राजनीतिक जोड़-तोड़, रणनीति और समीकरणों के साथ-साथ अटकलों का बाजार भी गर्म है।
इसी बीच परिमल नाथवानी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं। राजनीतिक प्रयासों के साथ उन्होंने आस्था का भी सहारा लिया है। नाथवानी इन दिनों भगवान के दरबार में मत्था टेक रहे हैं और मानते हैं कि जब पूरा संसार ईश्वर की इच्छा से चलता है तो उनकी चुनावी नैया भी भगवान ही पार लगाएंगे।
बताया जा रहा है कि नाथवानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *