अंकिता जब जिंदगी और मौत से जूझ रही थी तो सीएम हेमंत सोरेन और उसके मंत्री पिकनिक मना रहे थे : दीपक प्रकाश

रांची : अंकिता की मौत पर भाजपा को बैठे बिठाए सरकार को घेरने के लिए एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में अंकिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वहीं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी की लापरवाही से अंकिता की मौत हुई है। समय पर यदि उसका बेहतर इलाज होता तो उसकी जान बच सकती थी।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में सबसे अधिक आदिवासी बहनों के साथ हत्या और दुष्कर्म की घटना हुई है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक अबतक चार हजार दुष्कर्म की घटना घटी है।
भाजपा हमेशा महिलाओं के हक और अधिकारों के लिए आंदोलन करती रही है।
उन्होंने कहा कि अंकिता की घटना 23अगस्त को  घटी। जिला प्रशासन ने उस समय कुछ नहीं किया। अंकिता गरीब थी इसलिए उसका इलाज समुचित ढंग से नहीं हो पाया। बड़ी मुश्किल से उसके पिता ने रुपए की व्यवस्था कर उसे रिम्स लाया। रिम्स में उसे जनरल वार्ड में रखा गया। उसका इलाज भी सही ढंग से नहीं हुआ। तत्काल मदद के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने आर्थिक मदद की। सरकार के मुखिया ने उस लकड़ी के पास जाना भी जरूरी नहीं समझा।
उन्होंने कहा कि  जब रोम जल रहा था वहां के राजा बंशी बजा रहे थे। उसी तरह जब अंकिता अस्पताल में दर्द से कराह रही थी तो सीएम हेमंत सोरेन सिटी बजा रहे थे। सरकार असंवेदनशील हो गई है।
आरोपी शाहरुख दो सालों से अंकिता को प्रताड़ित कर रहा रहा था। अंकिता के शिकायत करने पर आरोपी का बड़ा भाई सलमान इसके परिवार को धमकाया करता था।  डीएसपी नूर मोहमद भी अपराधी को बचाने का काम किया है। उनकी करतूत इस केस में अंकिता की उम्र को बढ़ा दिया और अपराधी की उम्र को घटा दिया।
उस डीएसपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। एक और अपराधी छोटू नाईम खान की भी जांच होना चाहिए। उसका पीएफआई से संबंध है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि अंकिता का देहांत हुआ और सीएम ने एक जान की कीमत दस लाख रुपए लगा दिया। कांग्रेस के राहुल और सोनिया गांधी ने भी इसपर कुछ नहीं कहा। इस राज्य के अंदर विधि व्यवस्था बेलगाम हो गई है। हर पद की नीलामी हो रही है।
इस पूरे प्रकरण की जांच एनआईए से होना चाहिए। साथ ही उस परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सीएम ने दस लाख किस फंड से दिया है यह बताना चाहिए। सरकार ने कोई विशेष कृपा नहीं किया है। अब तो न्यायपालिका ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा अनवरत आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *